{"_id":"68b5f580f1f677f91f0e438f","slug":"land-should-be-marked-for-installing-dr-ambedkars-statue-chandauli-news-c-189-1-svns1011-135856-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि चिह्नित हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि चिह्नित हो
विज्ञापन
सकलडीहा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीते दिनों तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद भी डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के लिए भूमि चिह्नित नहीं किए जाने के बाद सोमवार को सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तहसील प्रशासन पर मामले में लापरवाही करने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई। साथ ही दो दिन में भूमि को चिह्नित नहीं करने पर प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन की लापरवाही के कारण नागेपुर में बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भी भूमि चिह्नित नहीं हो पाई है। पुलिस बूथ को जेसीबी से ढ़हाने के महीनों बाद भी भूमि चिह्नित नहीं किए जाने से पुलिस बूथ का निर्माण भी अधर में लटका हुआ है। वही बीते दिनों 18 अगस्त को समाजवादी पार्टी की ओर से तहसील मुख्यालय पर डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा के लिए भूमि की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से भूमि चिह्नित नहीं की गई है। दो दिन पूर्व भीम आर्मी और बसपा समर्थकों ने भी मूर्ति के समीपधरना प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने भूमि चिह्नित करने का आश्वासन तो दिया लेकिन यह कोरा आश्वासन ही साबित हुआ। इसको लेकर सकलडीहा के सपा विधायक ने नाराजगी जताते हुए चेताया कि दो दिनों के अंदर भूमि चिह्नित कर निर्माण शुरू नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी प्रतिमा के समीप आंदोलन करेगी। इस मौके पर सिंटू यादव, सुरेंद्र यादव, गोबिंद सोनकर, इकराम, अवधू सिंह, इमरान अहमद आदि रहे।