फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lack of facilities at Machwa Primary School

मचवा प्राथमिक स्कूल में सुविधाओं का अभाव

Thu, 18 Feb 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities at Machwa Primary School
कंदवा। बरहनी विकास खंड के मचवा गांव का प्राथमिक विद्यालय मिशन कायाकल्प में मिलने वाली सुविधाओं से अभी भी दूर है। स्कूल बिजली,पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। विद्यालय में लगे हैंडपंप से गंदा पानी आता है। विद्यालय में विकास कार्यों की जरूरत है। विद्यालय में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है।
विज्ञापन

अमड़ा-तुलसी आश्रम मार्ग के किनारे मचवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में 66 छात्र-छात्राओं का नामांकन है जिनको ककहरा सिखाने व उनका भविष्य बनाने के लिए प्रधानाध्यापक राजनारायन पांडेय, सहायक अध्यापक रजनीश तिवारी व शिक्षा मित्र प्रेमशीला की तैनाती है। विद्यालय के मुख्य गेट के पास वर्षों पुराना लगे हैंडपंप से गंदा पानी आता है। मुख्य गेट भी क्षतिग्रस्त है। विद्यालय की चहारदीवारी भी जगह-जगह ध्वस्त है । शौचालय भी अपूर्ण है जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है। बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजनारायन पांडेय का कहना है कि विद्यालय की समस्याओं के बारे में अधिकारियों को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed