फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   labour died in accident

ट्रक से दबकर गई जान

Tue, 12 Jan 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 12 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
labour died in accident
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चंदासी कोल मंडी में सोमवार की सुबह दस बजे एक
विज्ञापन
कोल डिपो के सामने कोयला लोड करते समय ट्रक के बैक हो जाने से  एक श्रमिक पहिए के नीचे आ गया।

गंभीर रूप से जख्मी श्रमिक को डिपो संचालक व साथी  श्रमिकों ने मजदूरों ने एंबुलेंस से घायल को वाराणसी ले गए। यहां डाक्टरों ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले और मकान मालिक के बीच समझौता हो गया। बाद में लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई।


क्षेत्र के छित्तमपुर निवासी खरपत (35) चंदासी कोयला मंडी में मजदूर था। सोमवार को भी वह काम करने पहुंचा था। सुबह दस बजे कोयला लोड हो रहा था। इसी बीच चालक गाड़ी को बैक करने लगा।

 इससे खरपत पहिया के नीचे आ गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में खरपत को पहिया के नीचे निकाला गया और श्रमिकों की मदद से एंबुलेंस से वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया। यहां डाक्टरों ने खरपत को मृत घोषित कर दिया।

 इसी बीच सूचना पाकर परिवार के लोग भी चंदासी मंडी पहुंच गए और डिपो के सामने हो हल्ला करने लगे। इसके बाद डिपो मालिक ने परिवार वालों से बात की। इस बीच अपराह्न तीन बजे मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने खरपत के शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया।


यहां आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डिपो मालिक ने श्रमिक के अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी तथा  और भी सहायता देने का आश्वासन दिया। कोतवाली पुलिस ने कहा कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed