फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   kroojar palatee, aath log ghaayal Cruiser fired, eight injured

क्रूजर पलटी, आठ लोग घायल

Sun, 07 Aug 2016 01:10 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 07 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
 kroojar palatee, aath log ghaayal Cruiser fired, eight injured
क्षेत्र के रेवसां गांव के समीप नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद घायल को उठाकर ले जाते ग्रामीण।
 क्षेत्र के रेवसां गांव के समीप नेशनल हाइवे पर शनिवार को सवारियों से भरी क्रूजर जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। यात्रियों के मुताबिक  हादसा चालक की लापरवाही से हुई है, जो घटना के बाद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


क्रूजर वाराणसी से 17 सवारियों को लेकर बिहार की ओर जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक रास्ते में चालक को नींद आ रही थी, जिसपर यात्रियों ने चालक को टोका भी, लेकिन वह नहीं माना। बताते हैं कि रेवसां गांव के समीप चालक को नींद आ गई, जिससे सवारियों से भरी क्रूजर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी पटरी में जाकर पलट गयी। संयोग अच्छा रहा कि जिस वक्त यह हादसा हुआ दूसरी पटरी से कोई दूसरा वाहन नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन


इस हादसे में बिहार प्रांत निवासी दशरथ पासवान (60), जहांगीर आलम(32), सूमन कुमार सिंह(25), गीता देवी(30), लक्वमुना देवी (50), गोविंद चौहान (30), मुन्ना पासवान (30), एसएन सिंह (60) घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर जुट गए और घायलों को एक-एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।  वहीं हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे सपा छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह काका समर्थकों संग मौके पर पहुंचे और दर्द से कराह रहे घायलों की मदद में जुट गए।  उन्होंने कई घायलों को स्वयं उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया।  जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक यात्री ने बताया कि चालक को नींद आ रही थी, बावजूद वाहन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed