{"_id":"5d6187cc8ebc3e01376a7657","slug":"krishna-janmastami-chandauli-news-vns4797805140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को जन्मे श्रीकृष्ण कन्हाई, घर-घर बजी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को जन्मे श्रीकृष्ण कन्हाई, घर-घर बजी बधाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडयू नगर। भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दूसरे दिन शनिवार को भी जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। आधी रात के वक्त पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई गई। महिलाओं ने थाली बजाकर सोहर और मंगल गीत गाए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में लाट नंबर दो में मेला लगा। यहां बच्चों ने खूब मस्ती की। इसके पहले शुक्रवार की रात विभिन्न स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया। पूजन अर्चन के बाद पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन कीर्तन का दौर चला।
शुक्रवार को अष्टमी तिथि होने की वजह से अधिकतर स्थानों पर जन्माष्टमी मनाई गई लेकिन उदया तिथि में रोहिणी नक्षत्र शनिवार को होने की वजह से दूसरे दिन भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सवमनाई गई। नगर के लाट नंबर दो में सार्वजनिक रूप से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। यहां आकर्षक झांकी सजाई गई। और मेला लगा। इसी तरह सुभाषनगर स्थित गौड़ीय मठ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झांकी सजाई गई। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में पंडाल बनाकर श्रीकृष्ण जन्म की झांकी सजाई गई। आधी रात के वक्त श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई। नगर के मुगलसराय कोतवाली, अलीनगर थाना के साथ गौरिया मठ, लाठ नंबर दो, रविनगर, कुढ़े खुर्द, चंदासी, नई बस्ती, पटेलनगर, न्यू महाल, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कालोनी शिव मंदिर, गया कालोनी, शास्त्री कालोनी, इडियन इंस्टीट्यूट कालोनी, सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी, मानसनगर, यूरोपियन कालोनी, रोजा कालोनी, डीजल कालोनी, सुभाषनगर, अलीनगर, पराहुपुर, कैथापुर, परशुरामपुर सहित अन्य स्थानों पर दूसरे दिन भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाकर पूजन अर्चन किया गया। इसके पहले शुक्रवार को सजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी स्थलों पर आधी रात के वक्त् श्रीकृष्ण जन्म कराया गया।विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह की पूजा अर्चना के बाद आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। मुगलसराय कोतवाली और अलीनगर थाने के साथ ही विभिन्न मंदिरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
पीडीडीयू नगर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर स्कूलों कॉलेजों में श्रीकृष्ण लीला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप में वेश धारण कर लोगों को लुभाया। नगर के शुभकामना एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। पीजी और एलकेजी के बच्चे कृष्ण के रूप में सज कर सबका मन मोहा। बाद में प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अमड़ा गांव स्थित केवी कान्वेंट स्कूल में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीला की झांकी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आरपी गुप्ता और प्रधानाध्यापक आरएस त्रिपाठी ने बच्चों को श्री कृष्ण के जीवन चरित से अवगत कराया। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल के परिसर में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम शनिवार को प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा कृष्ण लीला का मंचन नाटक के माध्यम से बच्चियों बच्चों द्वारा लोगों को कृष्ण लीला के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रबंधक सुशील कुमार शर्मा मौजूद रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शनिवार को धूम धाम से मनाया गया। प्रबंधक डॉ. जयशीला पांडेय ने श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। स्कूल की छात्राओं ने पालने में झूले नंदलाल, यशोदा जी के भइले ललनवा, झूला श्याम झुले ग्वाल आदि सोहर गीत सुनाए वहीं रासलीला के साथ कान्हा सो जा जरा आदि गीतों पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। दही हांडी प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम का संचालन अनिता पांडेय ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य मोहन लाल यादव ने की।
इलिया। क्षेत्र के बिशुनपुरवां गांव में शुक्रवार की रात राधा कृष्ण मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने भक्ति संगीत और कथक नृत्य से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। देर रात तक शास्त्रीय संगीत प्रेमी विभिन्न तालों और सुरों की लहरियों पर खूब गोते लगाए। कार्यक्रम की शुरूआत पं. विमलेश शर्मा ने भजन व भोला तिवारी ने श्याम जन्म के गीत सुनाकर किया। विनोद कुमार द्विवेदी ने राग जोग में बंदिश %साजन मोरे घर आयो% तथा भजन मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो जैसे ठुमरी, दादरा सुनाकर खूब वाह-वाही लूटी। इस अवसर पर संयोजक पंडित घुरफेकन द्विवेदी ने सभी कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ बंटी, विद्याधर पांडेय, राधेश्याम द्विवेदी, रवि प्रकाश द्विवेदी, रामधीन सिंह,चन्द्रभान सिंह,पंकज दुबे, रामसुचित द्विवेदी, बासुदेव सिंह,सोपाल सिंह रहे।