{"_id":"606a9507e2eb83f2c9d68078610795ec","slug":"kjura-bridge-stood-near-the-half-hour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजूरा पुल के समीप आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजूरा पुल के समीप आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय से गया जा रही 53610 डाउन मुगलसराय गया पैसेंजर ट्रेन के इंजन में स्थानीय रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ने पर खजूरा पुल के समीप खराबी आ गई। इससे आधा घंटा तक ट्रेन खड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद चालक ने इंजन की खराबी दूर की और इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। पहले से विलंबित चल रही पैसेंजर ट्रेन इस वजह से डेढ़ घंटा देर से आगे के लिए रवाना हुई।
गया मुगलसराय पैसेंजर मुगलसराय से निर्धारित समय से गया के लिए चली लेकिन सिग्नल आदि न मिलने की वजह से 45 मिनट की देरी से 4 बजकर 52 मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ी। ट्रेन करीब पांच किलोमीटर आगे खजूरा पुल के पास पोल संख्या 70 के पास पहुंची तभी इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने तुरंत इसकी सूचना वाकी टाकी से कंट्रोल रूम को दी और यहां से कर्मनाशा और सैयदराजा रेलवे स्टेशन को खबर की गई। डाउन लाइन पर ट्रेनों को रोक दिया गया। इसके बाद चालक ने काफी प्रयास से इंजन की खराबी को दूर किया और आधा घंटा बाद ट्रेन को कर्मनाशा पहुंचाया। इस तरह पांच बजे से पांच बजकर 25 मिनट तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। कर्मनाशा में इंजन की पूरी तरह चेकिंग की गई और इसके बाद से आगे के लिए रवाना किया गया। इस पूरी कार्रवाई में ट्रेन डेढ़ घंटा विलंबित हुई।