{"_id":"616f02028bbd4d70070d4403","slug":"kisan-rail-will-pass-through-pddu-junction-three-days-a-week-chandauli-news-vns6181312170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में तीन दिन पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी किसान रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में तीन दिन पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेगी किसान रेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। क्षेत्र के किसान और कृषि व्यापारी सस्तेे दर पर कृषि उत्पादों को रेलवे के जरिए परिवहन कर सकते हैं। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से मुजफ्फरपुर से देवलाली के बीच किसान रेल का संचालन किया जा रहा है। यह रेल पं. दीनदयाल उपाध्याय और दानापुर स्टेशन से होकर सप्ताह में तीन दिन गुजरेगी। रेलवे की ओर से कृषि उत्पाद की ढुुलाई पर पचास प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इस तरह आधे कीमत पर किसान अपने उत्पाद रेलवे से भेज सकते हैं।
रेल मंत्रालय और कृषि मंत्रालय की संयुक्त पहल से किसान रेल का संचालन किया जा रहा है। किसान रेल कृषि उत्पादों को देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाने के लिए तेज और सस्ता परिवहन सुविधा मुहैया का रहा है। इससे किसानों को तो लाभ हो ही रहा है, उपभोक्ता भी लाभान्वित हो रहे हैं। देश के कई राज्यो के किसान इस सुविधा का लाभ उठा रहे है। अब बिहार और यूपी के किसानों के लिए रेलवे ने किसान रेल शुरू की है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में दानापुर और पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होते हुए मुजफ्फरपुर से देवलाली के लिए सप्ताह में तीन दिन किसान रेल सेवा चलाई जा रही है। कृषक व्यापारियों के लिए किसान रेल में कृषि उत्पाद के परिवहन के भाड़ा में 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इससे किसान आधी कीमत पर अपने उत्पाद सही मंडी तक पहुंचाकर लाभांवित हो सकते हैं।
टिकट चेकिंग अभियान में 670 यात्री धराए
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को वाणिज्य विभाग की ओर से पीडीडीयू जंक्शन से बक्सर तक चलती ट्रेन में यात्रियों की जांच की गई। इसयमें 670 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे जुर्माना के रूप में 3.03 लाख 535 रुपये राजस्व वसूला गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।