{"_id":"663548a8fed83e8eda01ffc4","slug":"kendriya-vidyalaya-children-preparing-vermi-compost-chandauli-news-c-189-1-svns1012-114219-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: केंद्रीय विद्यालय के बच्चे तैयार कर रहे वर्मी कंपोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: केंद्रीय विद्यालय के बच्चे तैयार कर रहे वर्मी कंपोस्ट
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अब केंद्रीय विद्यालय के बच्चे वर्मी कंपोस्ट तैयार करना सीख रहे हैं। पीडीडीयू नगर स्थित स्कूल में वर्मी कंपोस्ट बनाने का कार्य शुरू भी कर दिया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से नई पहल की गई है। इसके तहत बच्चों को पेड़ों की पत्तियों को एकत्र कर उससे वर्मी कंपोस्ट तैयार कर रहे हैं। इससे स्कूल परिसर साफ सुथरा हुआ है।
विशेष कर दसवीं और 12वीं के छात्रों के लिए प्रशिक्षण की शुरूआत की गई है। स्कूल प्रशासन ने विद्यालय परिसर में वर्मी कंपोस्ट तैयार करने के लिए तीन हौद बनाए हैं। इस पर छाजन किया गया है और इसे इस प्रकार तैयार किया गया है कि निर्माण स्थल का तापमान अधिक न हो सके। हौद में मिट्टी भरा गया है। प्रत्येक हौद में ढाई किलो केचुआ डाला गया है। छात्रों को स्कूल परिसर में पेड़ों से गिरी पत्तियां बटोरने और वर्मी कंपोस्ट हौद में डालने को कहा गया है। स्कूल के प्राचार्य केके भारती ने बताया कि बच्चों को वर्मी कंपोस्ट बनाने का गुर सिखाया जा रहा है। मिट्टी की उर्वरता जांचने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां तैयार वर्मी कंपोस्ट को बेचा जाएगा। इससे स्कूल परिसर भी साफ होगा।