फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kaushal will be seen in 'Gangs of Manikpur'

‘गैंग्स ऑफ मानिकपुर’ में कौशल का दिखेगा दम

Mon, 21 Dec 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Kaushal will be seen in 'Gangs of Manikpur'
कौशल सिंह, एक्टर - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। अप्रैल 2021 में रीलिज होने वाली वेब सीरीज ‘गैंग्स ऑफ मानिकपुर’ में क्षेत्र के सैदपुरा गांव निवासी कौशल सिंह अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। गांव के इस होनहार युवा के आगे बढ़ने से जहां लोगों में खुशी है वहीं क्षेत्र के युवा भी इससे प्रेरित होकर इस क्षेत्र में काम करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। बीएचयू से मास्टर ऑफ म्यूजिकोलॉजी एंव एमफिल की शिक्षा ग्रहण करने वाले कौशल इसके पूर्व गायन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे थे। अब इस नई वेब सीरीज में कौशल इंस्पेक्टर की भूमिका में रहेंगे। जो कि आतंकवादियों एवं उग्रवादियों से लड़ते नजर आएंगे। कौशल ने बताया कि उनके एलबम्स यू ट्यूब पर देखा जा सकता है। जिसमें हिंदी एवं भोजपुरी दोनों भाषाओं में देेखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि वे कई और फिल्मों में काम कर रही हैं। उनकी फिल्म चुमकी एवं कामदेवी भी 2021 में रीलिज होने जा रही है। इसके साथ ही इनका चयन केन्द्रीय विद्यालय में संगीत शिक्षक के लिए हुआ। इसमें सह-कलाकार की भूमिका में अनूप श्रीवास्तव, कुशल पांडेय, सूरज शुक्ला, सलोनी देशमुख, विकास, विक्की, संजर इत्यादि हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके जिसके निर्देशक सूरज शुक्ला, डीओपी कुलदीप मौर्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed