{"_id":"93064d3e3363b0cda8106a6012437b03","slug":"karate-winners-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे के विजेताओं को किया सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे के विजेताओं को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम सिंह मेमोरियल के तत्वावधान में आयोजित प्रथम नार्थ इंडिया कराटे
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन रविवार को नगर के लक्ष्मी पब्लिक
स्कूल के प्रांगण में किया गया।
इस दौरान प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्रों को पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपीएफ निरीक्षक एमपी दूबे व विशिष्ट अतिथि मो. आसिफ रहे।
प्रतियोगिता में (36-39) किलो भार वरिष्ठ वर्ग में चंदौली के वैभव सिंह ने प्रथम, आजमगढ़ के सोहन झा ने द्वितीय व बलिया के अल्तमस ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक कनिष्ठ वर्ग में इलाहाबाद के कलम गुरूंग ने प्रथम, गुड्डूू सैनी ने द्वितीय व बलिया के राहुल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में चंदौली की अंजलि गुप्ता ने प्रथम, विशाखा ने द्वितीय तथा वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा हासिल किए गए पदकों के आधार पर जनपदों को चैंपियन का दर्जा प्रदान किया गया। इसमें चंदौली प्रथम, वाराणसी द्वितीय व आजमगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के प्रबंधक व स्कूल के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से पदक देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अरशद जमाल, बीबी गुरूंग, सौरभ केशरी तथा रेफरी की भूमिका में मुकेश कुमार, शमशाद अहमद, राकेश कुमार, पिंटू चौहान रहे।
इस दौरान अजय गुप्ता भानू, शमशेर अहमद आदि लोग मौजूद रहे। संचालन शिल्पी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किया।