फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   kaangresiyon ne kiya pradarshan

पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Jun 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
kaangresiyon ne kiya pradarshan
पीडीडीयू नगर। पेट्रो मूल्यों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रो मूल्यों में वृद्धि के साथ आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दिया कि यदि जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में जीटी रोड स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार कोविड महामारी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाकर आमजन को मुश्किल में डाल रही है। इस मौके पर रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, सतीश बिंद, बृजेश गुप्ता, अशोक यादव, दयाराम पटेल रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गोल्हिया गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर विनोद सिह गणित, ब्लाक अध्यक्ष श्रीकांत पाठक, टीआर दिनकर, रामसुमेर राम, राजेन्द्र प्रसाद, हरिहर प्रसाद रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोबंथा गांव स्थित पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्टी के जिलासचिव राममूरत गुप्ता, कमलेश कुमार संत, सभापति चौबे, परमानंद तिवारी, मो. आजम, राहुल खरवार, विकास कुमार चौबे, अखिलेश पांडेय, दयानंद पांडेय, राजकुमार रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में कस्बा के पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बृजेश सिंह, उमेश सिंह, रितुराज गुप्त, धर्मेन्द्र चौबे, राहुल वर्मा, नंदन राय, बजरंगी सिंह, सुनील पांडेय, शिवदास जायसवाल, रामबाबू प्रजापति रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार पेट्रोल डीजल में लगातार मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृव में पुलिस लाइन के पास पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed