{"_id":"5efa2ef48ebc3e42cd216d22","slug":"jhansi-and-basila-villages-declared-hot-spots-chandauli-news-vns532999374","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी और बसिला गांव घोषित हुए हॉट स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी और बसिला गांव घोषित हुए हॉट स्पॉट
विज्ञापन
सकलडीहा। जिला में कोरोना महामारी के प्रकोप में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सकलडीहा विकास खंड के झांसी गांव में चार वर्षीय बच्चे और बसिला में 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। डीएम के निर्देश पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने गांव को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सैनिटाइज कराने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीणों से सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने को कहा।
बीते 21 जून को झांसी गांव में मुंबई से 32 वर्षीय युवक लौटा था। जांच के बाद स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में रहता था। 24 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि युवक के विद्यालय में रहने के कारण गांव हॉट स्पॉट बनने से बच गया था। इसके बाद 28 जून की देर रात कोरोना पॉजिटिव युवक के चार वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव में सनसनी फैल गई। इसके अलावा बसिला में 46 वर्षीय युवक मुंबई से ट्रेन द्वारा पीडीडीयू नगर पहुंचा। वहां से बाइक द्वारा घर लौटा। रविवार की देर रात युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारियों ने गांव को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील करा दिया। इस दौरान पूरे गांव को सैनिटाइज करने और डोर टू डोर खाद्यान्न वितरण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर वीडीओ पवन दूबे, ग्राम प्रधान रामवृक्ष सहित राम सिंह, अरविंद, गौतम आदि मौजूद रहे।