{"_id":"05a76dcdf685bfa0608efa303024373b","slug":"investigation-of-campaign-turmoil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच मुहिम से खलबली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच मुहिम से खलबली
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक शाखा के समीप सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो पहिया वाहनों की जांच पड़ताल की गई।
कागजात के अभाव में 22 वाहनों का चालान कर 5100 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। दूसरी ओर सकलडीहा में डग्गामार वाहनों के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
एसपी अमित वर्मा के निर्देश पर सदर कोतवाल साजिद सिद्दीकी की निगरानी में पुलिस ने दो पहिया वाहनों को रोककर उनके आरसी, डीएल व इंश्योरेंस समेत अन्य जरूरी कागजात की पड़ताल की।
साथ ही वाहन चालकों को गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान कागजात नहीं होने पर पुलिस ने 22 वाहनों का चालान किया, जबकि 5100 रुपये पर जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर यातायात निरीक्षक अशीष सिंह के नेतृत्व में सकलडीहा रोड पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 25 गाड़ियों का चालान किया गया।
साथ ही दस हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। इसे लेकर वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।