फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Investigation of all suspects necessary: Minister in-charge

सभी संदिग्धों की जांच कराना जरुरी: प्रभारी मंत्री

Mon, 29 Jun 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Investigation of all suspects necessary: Minister in-charge
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। सूबे के उर्जा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी रमाशंकर सिंह पटेल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही गैर प्रांतों से आने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य जांच और संक्रमित मिलने पर कोविड एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि कोरोना महामारी से निपटने व इसके रोकथाम के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल और चकिया संयुक्त चिकित्सालय में संदिग्ध लोगों के जांच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिला अस्पताल, भोगवारे, राजकीय आईटीआई कालेज और धानापुर में कोविड अस्पताल बनाए गए है। ताकि संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया जा सके। प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के प्रयोग के लिए जागरूक किया जाय। कहा कि बाहर से आ रहे लोगों व संदिग्धों की अधिक से अधिक जांच कराई जाय। अगर कोई भी व्यक्ति कोराना संक्रमित मिलता है तो उसे कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुसार समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाय। कहा कि यह समय विशेष सतर्कता बरतने की जरुरत है। इसके अलवा उन्होंने सीएमओ को स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक ढंग से संचालित और लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल, सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, एडीएम अतुल कुमार, एसडीएम कुमार हर्ष, डॉ डीके सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed