फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   investigation done at railway station

आतंकी हमले की धमकी के बाद स्टेशन के चप्पे चप्पे की हुई जांच

Tue, 07 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
investigation done at railway station
पीडीडीयू नगर। अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर आतंकी हमले की धमकी के बाद सोमवार को रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती गई। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने संयुक्त रूप से स्टेशन पर जांच अभियान चलाया और संदिग्धों की जांच पड़ताल की। अभियान में यात्रियों को भी सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर आतंकी संगठनों ने अयोध्या में हमले की धमकी दी थी। अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की बात कही गई थी। इसको देखते हुए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दिन भर सतर्कता बरती गई। दोपहर में रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक संजीव कुमार और राजकीय रेलवे पुलिस पीडीडीयू के अतिरिक्त निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने आठो प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, रेलवे फुटओवरब्रिज, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड, विक्रम, आटो स्टैंड, पार्सल, एबीआई शाखा, पार्सल कार्यालय आदि की जांच पड़ताल की। इस दौरान बैंक शाखा के बाहर खड़े, स्टेशन के बाहर खड़े दोपहिया, चार पहिया वाहनों की विशेष जांच की गई। ट्रेनों में भी किसीभी तरह की समस्या आने पर सुरक्षा बलों को सूचित करने के लिए प्ररित किया गया। जीआरपी निरीक्षक विपिन कुमार और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि एातियात के तौर पर चेकिंग अभियान चलाया गया है। अभियान लगातार जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान एसएसआई मनोज कुमार, एसआई विद्यासागर, आर्वेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed