फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Investigation at liquor shops

शराब की दुकानों के साथ ईंट-भटठों व ढ़ाबों पर चला जांच अभियान

Sun, 30 May 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Investigation at liquor shops
पीडीडीयू नगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत के बाद स्थानीय जिला प्रशासन व आबकारी विभाग सचेत हो गया है। डीएम के आदेश पर शनिवार को पूरे जनपद में देसी व अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों पर जिला व आबकारी विभाग ने जांच की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने स्टॉक का मिलान करने के साथ शराब की बोतलों पर लगे बार कोड को स्कैन कर मिलान किया। टीम ने उन गांवों के ईंट भटठों सहित सड़कों के किनारे के ढाबों पर भी जांच-पड़ताल की। चेताया कि अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह ने निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी एसडीएम, सीओ और आबकारी विभाग को निर्देश दिया है कि संयुक्त टीम बनाकर जनपद के सभी शराब की दुकानों, निर्जन स्थानों, बंद पड़ी फैक्ट्रियों और संदिग्ध गांवों में जांच की जाए। जिलाधिकारी के आदेश के बाद जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में शराब की दुकानों के साथ ही संदिग्ध गांव बंद पड़ी फैक्ट्रियों और निर्जन स्थानों पर एसडीएम, सीओ और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की। इस दौरान शराब की बोतलों पर लगे बार कोड को स्कैन कर उसका मिलान करने के साथ स्टॉक रजिस्टर चेक किया। दुकानदारों को हिदायत दी कि किसी भी सूरत में अवैध शराब की बिक्री ना करें।
विज्ञापन

जनपद में कोई भी व्यक्ति अवैध शराब बनाते या बेचते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में जिले में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। संजीव सिंह, डीएम, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed