फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Intermittent rains bring smiles to farmers' faces

Chandauli News: रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले

Thu, 18 Sep 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rains bring smiles to farmers' faces
इलिया क्षेत्र में दोपहर से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है, वहीं दुकानदारों में बिक्री ठप होने से मायूसी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब एक बजे के बाद आसमान में घने बादल छा गए और रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रहा।

पिछले 10 दिनों से सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे किसान इस बारिश को राहत की बूंदें मान रहे हैं। खेतों में पानी लगने से किसानों ने बताया कि यह बारिश धान की फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी।
खासतौर पर धान, मक्का और अरहर जैसी फसलों के लिए यह समय पर मिली नमी बहुत उपयोगी है। किसान बाबिल सिंह ने कहा, अब हमें खेतों में पानी देने के लिए मोटर नहीं चलानी पड़ेगी, इससे डीजल का खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन

हालांकि दूसरी ओर, बाजार में बारिश का असर उल्टा देखने को मिला। बरसात के चलते ग्राहक दुकानों पर कम पहुंचे, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। बाजार में लगे कई ठेलों और खुली दुकानों को जल्दी समेटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी ने बताया कि दोपहर के बाद बिक्री बिल्कुल ठप हो गई। त्योहारी सीजन नजदीक है ऐसे में हर दिन की बिक्री अहम होती है। किसान खुश हैं, पर दुकानदार अब मौसम के साफ होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed