{"_id":"61292e658ebc3e21935cfe53","slug":"inter-college-students-created-ruckus-blocked-baburi-chandauli-road-chandauli-news-vns6083198158","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया हंगामा, बबुरी-चंदौली मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया हंगामा, बबुरी-चंदौली मार्ग किया जाम
विज्ञापन
बबुरी। अंकपत्र पर प्रमोट लिखने से नाराज अशोक इंटर कॉलेज बबुरी के छात्रों ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे जमकर हंगामा किया। इस दौरान कॉलेज परिसर पहुंचकर प्रधानाचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर तोड़फोड़ किया। बाद में गेट के सामने बबुरी-चंदौली मार्ग को जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। छात्रों ने अंकपत्र पर अंक चढ़वाने की मांग की।
नारेबाजी करते हुए सुबह 11 बजे के करीब छात्र विद्यालय प्रांगण पहुंचे। छात्रों ने पहलेकक्षाओं में रखे डेस्क-बेंच को तोड़ा, इसके बाद प्रधानाचार्य कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर पहुंचकर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि 11वीं और 12वीं कृषि के छात्रों को विद्यालय से नंबर नहीं दिया गया। अंकपत्र पर केवल प्रमोट लिखा गया है। इसके चलते अगली कक्षा में प्रवेश लेने में दिक्कत हो रही है। कई बार प्रधानाचार्य से शिकायत की कई, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि विद्यालय की तरफ से परीक्षार्थियों का नंबर बोर्ड को भेजने में देरी की गई। इस वजह से अंकपत्र पर केवल प्रमोट लिखकर आ गया। उनकी शिकायत पर प्रधानाचार्य ने कोई आश्वासन भी नहीं दिया। छात्रों का हंगामा सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक चला। धरना-प्रदर्शन करने वाले छात्रों में मोहम्मद कैफ, आदर्श पांडेय, अभय सिंह, रोहित यादव, अमित, सागर, मयंक, गौरव, आशीष, हिमांशु, अमन आदि शामिल रहे। बात करने पर विद्यालय प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह ने बताया कि अभी सुधार होने की उम्मीद है, उनके स्तर से प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही छात्रों को नंबर चढ़ी मार्कशीट उपलब्ध हो जाएगी।