फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Inter college students created ruckus, blocked Baburi-Chandauli road

इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया हंगामा, बबुरी-चंदौली मार्ग किया जाम

Fri, 27 Aug 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Inter college students created ruckus, blocked Baburi-Chandauli road
बबुरी। अंकपत्र पर प्रमोट लिखने से नाराज अशोक इंटर कॉलेज बबुरी के छात्रों ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे जमकर हंगामा किया। इस दौरान कॉलेज परिसर पहुंचकर प्रधानाचार्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर तोड़फोड़ किया। बाद में गेट के सामने बबुरी-चंदौली मार्ग को जाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। छात्रों ने अंकपत्र पर अंक चढ़वाने की मांग की।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए सुबह 11 बजे के करीब छात्र विद्यालय प्रांगण पहुंचे। छात्रों ने पहलेकक्षाओं में रखे डेस्क-बेंच को तोड़ा, इसके बाद प्रधानाचार्य कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर पहुंचकर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि 11वीं और 12वीं कृषि के छात्रों को विद्यालय से नंबर नहीं दिया गया। अंकपत्र पर केवल प्रमोट लिखा गया है। इसके चलते अगली कक्षा में प्रवेश लेने में दिक्कत हो रही है। कई बार प्रधानाचार्य से शिकायत की कई, लेकिन सुनवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि विद्यालय की तरफ से परीक्षार्थियों का नंबर बोर्ड को भेजने में देरी की गई। इस वजह से अंकपत्र पर केवल प्रमोट लिखकर आ गया। उनकी शिकायत पर प्रधानाचार्य ने कोई आश्वासन भी नहीं दिया। छात्रों का हंगामा सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक चला। धरना-प्रदर्शन करने वाले छात्रों में मोहम्मद कैफ, आदर्श पांडेय, अभय सिंह, रोहित यादव, अमित, सागर, मयंक, गौरव, आशीष, हिमांशु, अमन आदि शामिल रहे। बात करने पर विद्यालय प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह ने बताया कि अभी सुधार होने की उम्मीद है, उनके स्तर से प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही छात्रों को नंबर चढ़ी मार्कशीट उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed