फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Innocent Shivansh died due to strangulation, murder case filed against father and elder mother

Chandauli News: गला दबाने से हुई थी मासूम शिवांश की मौत, पिता और बड़ी मां पर हत्या का केस

Tue, 02 Sep 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Innocent Shivansh died due to strangulation, murder case filed against father and elder mother
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र में गढ़वा स्थित एक घर में एक सप्ताह पूर्व हुई मासूम की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुुलिस ने मृतक के नाना की तहरीर के आधार पर उसके पिता और बड़ी मां के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मासूम की मौत की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। नाना तहरीर में मृतक के पिता और उसकी बड़ी मां के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दअसल 26 अगस्त को चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव स्थित एक घर में दो साल के शिवांश संदिग्धहाल में मृत अवस्था में मिला था। शिवांश की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद शिवांश की मां अंजनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गला दबाने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं दूसरी तरफ मृतक शिवांश के नाना शिवशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर उसके पिता कमलेश यादव और उसकी बड़ी मां संतरा देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। नाना शिवशंकर ने दोनों में अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए इसे ही हत्या की वजह बतायी है। मृतक के नाना की तहरीर के आधार पर पुलिस कमलेश यादव और संतरा देवी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धड़ पकड़ में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद कमलेश यादव और संतरा देवी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed