{"_id":"4f3b5e50f7904cee235f10f5860eec7a","slug":"information-given-to-consumers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को दी जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को दी जानकारी
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के जसुरी रोड स्थित जिला उपभोक्ता फोरम के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ
विज्ञापन
गुरुवार को राज्य उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह यादव
ने किया।
इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता जताई। उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि फोरम का उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों का संरक्षण करना है। इस अवसर पर श्री सिंह ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीस लाख रुपये मूल्य तक के मामले जिला उपभोक्ता फोरम में हल किए जाते हैं।
इसके अतिरिक्त एक करोड़ रुपये तक का मामला राज्य आयोग और इससे अधिक के मामले राष्ट्रीय आयोग में हल किए जाते हैं। बताया कि उपभोक्ता या सेवा प्रदाता जिला फोरम के निर्णय की अपील राज्य आयोग और राज्य आयोग के निर्णय से असंतुष्ट होने पर राष्ट्रीय आयोग में कर सकता है।
जिला जज डा. एनके बहल ने कहा कि उपभोक्ता फोरम का भवन बनने के बाद जिला न्यायालय निर्माण की भी उम्मीद है। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जगदीश्वर सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर वाराणसी फोरम के अध्यक्ष एमपी सिंह, पूर्व जज आरआर यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन दिवाकर द्विवेदी, चंद्रभानु सिंह आदि मौजूद रहे।