फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Incumbency was respected

पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

Tue, 02 Jun 2015 01:55 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Incumbency was respected
सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को
विज्ञापन
अधिवक्ता न्यास कल्याण परिसर में ट्रस्ट के सदस्यों को अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया।

ट्रस्ट के सभागार में सदस्य रमाकांत सिंह, बीएन सिंह, अनिल कुमार सिंह, इम्तियाज अहमद, कांता यादव, लालब्रत, अरुण कुमार सिंह और विद्याचरण सिंह को अंगवस्त्रम् भेंट कर सिविल बार महामंत्री ने सम्मानित किया।


इस अवसर अधिवक्ता कल्याण न्यास ट्रस्ट की सदस्यों के तीन साल का कार्यकाल पूरा करने पर उन्हें सिविल बार महामंत्री ने सोमवार को सम्मानित किया। कहा, इससे अधिवक्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। ट्रस्ट की स्थापना विपत्ति के वक्त अधिवक्ताओं की मदद के लिए की गई थी।

इस वक्त ट्रस्ट के पास लगभग एक करोड़ रुपये एकत्रित हुए हैं, जिसे अधिवक्ताओं के इलाज, असामयिक मृत्यु सहित अन्य मद में खर्च किया जाएगा। अधिवक्ता की मृत्यु होने पर आश्रितोें को तीन लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए मेरा प्रयास हमेशा रहेगा। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह छोटे, शमशुद्दीन, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed