फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Increase vigilance, exchange of information

नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर किया मंथन

Tue, 02 Feb 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Increase vigilance, exchange of information
नौगढ़(चंदौली)। वन क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सोमवार को नौगढ़ थाने के सभागार में जिले के अलावा बिहार राज्य के कैमूर, मिर्जापुर व सोनभद्र पुलिस व पीएसी के अधिकारियों ने मंथन किया। इसमें सतर्कता बढ़ाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर सहमति बनी।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी नक्सल अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में तीनों जिलों के पुलिस, पीएसी व खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। पिछले दिनों नौगढ़ के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के वन चौकी गंगापुर में तोड़फोड़ के मामले पर चर्चा करने के साथ ही जेल से छूटकर आए नक्सलियों की आय के स्रोतों का व उनसे मिलने-जुलने वालों का पता लगाने पर मंथन किया गया। बीईओ अरविंद यादव ने बताया कि दो दर्जन से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय की स्थिति बहुत ही खराब है। सूचना दिए जाने के बाद भी पंचायती राज विभाग निर्माण कार्य नहीं करा रहा है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी विभागों में समन्वय व सूचनाओं के त्वरित आदान- प्रदान व एक्शन लेने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गरीबों का बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने के साथ पुलिस व पीएसी की कांबिंग बढ़ाकर नक्सल गतिविधियों पर नजर रखी जाए। इस मौके पर कैमूर के एडिशनल एसपी नितिन कुमार, डीएफओ रामनगर दिनेश सिंह, एसडीएम डा. अतुल गुप्ता, सीओ नक्सल चुनार सुशील कुमार यादव, सीओ नक्सल सोनभद्र अभिनव यादव, वन क्षेत्राधिकारी रिजवान खान व इमरान खान, सीआईडी इंस्पेक्टर वेदव्यास मिश्रा, थाना प्रभारी रामउजागिर, थानाध्यक्ष चकरघट्टा इ. राजेश सरोज सहित चिकित्सा, बेसिक शिक्षा, पीडब्ल्यूडी व विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed