{"_id":"bb1b054fe1ddae58c8006f68d018fc4a","slug":"increase-in-prices-of-fruit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलों के दाम में हुआ इजाफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलों के दाम में हुआ इजाफा
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों ठंड से मंडी में फलों की आवक कम थी। बावजूद इसके फलों के दाम
विज्ञापन
कम थे। लेकिन गुरुवार को गणेश चौथ के मद्देनजर फलों के दाम बढ़ गए।
बाजार में सेब 120 रुपये, संतरा 60 रुपये, केला 50 रुपये दर्जन, अनार 140 रुपये, अंगूर 180 रुपये, बेर 50 रुपये किलो की दर से बिक रही है। फलों की यह कीमत अन्य दिनों की अपेक्षा 30 से 50 प्रतिशत अधिक है।
इस बाबत फल सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण प्रसाद सोनकर ने बताया कि गणेश चौथ की वजह से फलों की खपत बढ़ जाती है। जिससे फलों के दाम में अचानक वृद्धि हो गई है।
मौसम की वजह से बाजार में फूलों की आवक पहले से ही कम है। वहीं गणेश चतुर्दशी की वजह से फूल मालाओं की मांग बढ़ने के चलते इनके दाम में काफी वृद्धि हो गई है। इस बाबत माली दिलीप ने बताया कि वाराणसी स्थित थोक मंडी में ही फूल माला दुगुनी कीमत पर बिक रहे हैं।
यही कारण है कि हमें अधिक दरों में फूल माला बेचना पड़ रहा है। गणेश चौथ पर महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत करती है और शाम को गाय के गोबर से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाकर तिल के लड्डूू एवं कम से कम पांच प्रकार के फलों का भोग लगाकर ईश्वर से घर-परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना करती हैं।