{"_id":"68a37f59a2f9ed196000404d","slug":"in-mehfil-e-mushaira-poets-mesmerized-with-their-creations-chandauli-news-c-189-1-svns1012-135246-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: महफिल ए मुशायरा में शायरों ने अपनी रचनाओं से मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: महफिल ए मुशायरा में शायरों ने अपनी रचनाओं से मोहा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर पालिका कार्यालय सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन में सम्मान पत्र के साथ अतिथिगण। संव
पीडीडीयू नगर। उर्दू शिक्षक संघ चंदौली और मीरास फाउंडेशन लखनऊ के बैनरतले नगर के एक होटल में आयोजित महफिल ए मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में नामी गिरामी शायरों ने अपनी रचनाओं से लोगों का मन मोहा। इस दौरान दोहा (कतर) से आए शायर आतिक अंजर ने अपनी शायरी से लोगों की वाहवाही लूटी।
इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि नसीम अहमद पूर्व विभाग अध्यक्ष उर्दू काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने स्वागत भाषण देते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान उनकी लिखी हुई पुस्तक इंतखाब ए गजलियत ए सौदा ओर मुसहफफी का दीवान ए हशतुम और मसानववी बहररात मोहब्बत का विमोचन किया गया।
विमोचन मुख्य अतिथि आतिक अंजर और अध्यक्ष आबिद हाशमी ने किया। मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सपूतों के बलिदानों को याद करते हुए वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों एवं हिंदू मुस्लिम एकता पर शायरी और कविताएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन
मुशायरा में डॉ. शाद मशरिकी, अहमद आज़मी, जमजम रामनगरी, सुहैल उसमानी, आलम बनारसी, आकाश मिश्रा, सुरेश अकेला, डॉ. नवीन, इशरत जहां, ज़िया अहसानी, अशफ़ाक़ुर रहमान शरर, कासीमुद्दीन, दानिश इकबाल, तथा शफ़ाअत अली शकूराबादी ने कलाम प्रस्तुत कर वाहवाही लूट। संचालन डॉ अज़हर साईद डायट लेक्चरर (उर्दू) ने किया।