फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In Kamalpur, breaking of the culvert without prior notice caused problems to the passers-by.

Chandauli News: कमालपुर में बिना पूर्व सूचना के पुलिया तोड़ने से राहगीरों को हुई दिक्कत

Sun, 23 Apr 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
In Kamalpur, breaking of the culvert without prior notice caused problems to the passers-by.
सकलडीहा-अमड़ा मार्ग पर वर्षों पहले बनी पुलिया को रविवार की सुबह जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसकी पहले से सूचना तक नहीं गई थी, जिसके चलते राहगीरों काफी परेशानी हुई। पुलिया के दोनों तरफवाहनों की कतार लग गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोपहिया वाहनों को मलियान गली और चार पहिया वाहनों को जनौली पुलिया से जमुरखा गांव से होते हुए भेजा। इस के बाद जाम समाप्त हुआ। सकलडीहा-अमड़ा मार्ग पर दो दशक पहले बनी पुलिया अत्यंत संकरी है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लगातार पुलिया के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। इस पर विभाग ने इसके चौड़ीकरण की योजना तैयार की। रविवार की सुबह सात बजे विभागीय टीम जेसीबी लेकर पहुंची और पुलिया को तोड़ दिया। बिना पूर्व सूचना के पुलिया के तोड़ दिए जाने से पुलिया के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कमालपुर से जमानिया, अमड़ा, सैयदराजा और बिहार की ओर जाने वाले वाहन खड़े हो गए। यही हाल जिला मुख्यालय चंदौली, पीडीडीयू नगर और वाराणसी से आने वाले वाहनों का हुआ। दोनों तरफ जाम लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी सुग्रीव प्रसाद गुप्ता दल बल के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने दोपहिया वाहनों को मलियांन वाली आवागमन शुरू कराया। वहीं कार, ट्रैक्टर, बस और ट्रक सहित अन्य पहिया वाहनों को जनौली पुलिया से नहर के मार्ग होते हुए जमुरखा गांव होकर अमड़ा सकलडीहा मार्ग चालू करवाया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिया बनने तक आवागमन के लिए अस्थायी पुलिया निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed