फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Illegal offices of colonizers demolished

वीडीए ने बुल्डोजर से ढहाये अवैध कॉलोनाइजरों के कार्यालय

Wed, 04 Aug 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal offices of colonizers demolished
नियामताबाद। वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन के निर्देश पर वीडीए की टीम ने जोनल अधिकारी सीबी दीक्षित के नेतृत्व में मंगलवार को पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र में अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान चलाकर कॉलोनाइजरों के कार्यालयों को ढहा दिया गया।
विज्ञापन

वीडीए के जोनल अधिकारी सीबी दीक्षित अधीनस्थों व पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गोधना काशीपुरा गांव के सिवान में लल्लन यादव व त्रिभुवन यादव की ओर से विकसित की जा रही कॉलोनी के कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय पर ताला लगा मिला, वहां कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। इसे जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। उसके बाद वीडीए टीम काशीपुरा के पास ही दूसरी अवैध कॉलोनी में पहुंची। यहां विकसित हो रही कालोनी में बने प्लॉटों की बाउंड्री वाल को भी गिराया गया । वीडीए की इस कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा। जोनल अधिकारी सीबी दीक्षित ने बताया कि ये कालोनियां बिना नक्शा और लेआउट पास कराए अवैध तरीके से विकसित की जा रही हैं। कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लाट खरीदने से पूर्व वीडीए से उसकी पूरी जानकारी अवश्य ले ले। कहा कि अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रामनगर के जोनल अधिकारी देवचंद, जेई आरके सिंह, जेई अनिल सिंघल, सुपरवाइजर रमेश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed