फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Illegal liquor factory busted, four arrested

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted, four arrested
नियामताबाद। अलीनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव स्थित एक खंडहरनुमा मकान में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। साथ ही वहां से चार को 129 लीटर अवैध शराब, दो तमंचा, चार कारतूस, शराब की खाली शीशी, शराब बनाने के उपकरण संग गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की गांव में अवैध रूप से शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। पुलिस टीम गांव के एक खंडहरनुमा मकान में पहुंची तो देखा कि वहां चार लोग शराब बना रहे थे। पुलिस को देखते ही चारों भागने लगे जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से करीब 129 लीटर अवैध देसी शराब, भारी मात्रा में खाली शीशी, रैपर, केमिकल आदि मिले। तलाशी में आरोपी परशुरामपुर निवासी पोनु पाल उर्फ राज पाल के पास से एक तमंचा व एक कारतूस, चंदरखा निवासी जितेंद्र पाल के पास से भी तमंचा व कारतूस, परशुरामपुर निवासी शेरू पटेल और वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के मछरहट्टा निवासी आनंद कुमार के पास से एक-एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अवैध शराब बनाकर बिहार में बेचते थे। पुलिस टीम में एसआई महमूद आलम, ताराचंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुमित सिंह, सुनील सिंह, छोटेलाल यादव, अजीत यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed