फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   IIT's special class will increase interest in mathematics and science among girls

छात्राओं में गणित व विज्ञान में रूचि बढ़ाएगी आईआईटी की स्पेशल क्लास

Sat, 24 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
IIT's special class will increase interest in mathematics and science among girls
पीडीडीयू नगर। बेटियों में गणित और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए आईआईटी गांधीनगर गुजरात जल्द ही ऑन लाइन स्पेशल क्लास शुरू करेगा। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली नौ सौ छात्राओं को पढ़ने का मौका मिलेगा। स्पेशल क्लास शुरू करने के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्पेशल क्लास शुरू करने के पीछे मकसद छात्राओं को गणित और विज्ञान में दक्ष बनाना है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो ग्रामीण परिवेश में कई गांव ऐसे हैं, जहां के लोगों में इस तरह की धारणा बन गई है कि गणित और विज्ञान लड़कियों के पढ़ाई का विषय नहीं है। ग्रामीण परिवेश में व्याप्त इस धारणा तो तोड़ने और छात्राओं के अंदर विज्ञान और गणित के प्रति रुचि पैदा करने के लिए इस विशेष कक्षा को शुरू किया जा रहा है। आज बेटियां गणित और विज्ञान के क्षेत्र में बुलंदी पर हैं। इसके लिए इस पाठ्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को इस विशेष कक्षा में पढ़ने के लिए शामिल किया गया है। ताकि वो गणित और विज्ञान विषय में दक्ष हो, आईआईटी गांधीनगर से जो विशेष कक्षा चलेगी उसमें सभी छात्राओं को जोड़ा जाएगा। साथ ही उसमें कुछ शिक्षक भी रहेंगे।
विज्ञापन

इससे समझने में आसानी होगी। जिस तर्ज पर विशेष कक्षा का आयोजन आईआईटी गांधीनगर गुजरात करेगी, ठीक उसी तरह से खान एकेडमी कक्षा को शुरू किया है। बेसिक शिक्षा परिषद में बालिका शिक्षा की समन्वयक अमिता श्रीवास्तव ने बताया कि गणित और विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने के लिए खान एकेडमी की ऑनलाइन क्लास के जरिए बेटियों को पढ़ाने का कार्य किया जा रहा। इसमें अभी करीब 400 छात्राओं का पंजीकरण किया गया है। 15 जुलाई से कक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खान एकेडमी के सहयोग से बालिकाओं में गणित और विज्ञान विषय के प्रति रूचि बढ़ाने को लेकर स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद ने आदेश भी जारी किया है। उस आदेश में कहा गया है कि ज्यादा से ज्यादा छात्राएं जुड़ें, इस लिए सभी छात्राओं का पंजीकरण कराया जाए। गणित और विज्ञान के शिक्षक मेंटर के रूप में पंजीकृत होंगे। जहां गणित के शिक्षक नहीं है वहां विज्ञान के शिक्षकों से ही काम चलाया जाए। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर है। ऑनलाइन क्लास के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा को बढ़ावा देने की कड़ी में यह महत्वपूर्ण पहल है। इसके जरिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं में गणित और विज्ञान विषय के प्रति रूचि बढ़ेगी। साथ ही इन दोनों विषयों की पढ़ाई में छात्राएं मजबूत बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed