फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If women will be aware of rights, there will be no obstacles

अधिकार के प्रति जागरूक रहेंगी महिलाएं तो नहीं आएंगी बाधाएं

Fri, 27 Aug 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
If women will be aware of rights, there will be no obstacles
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सरने की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। जन जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गांव भ्रमण के बाद विद्यालय में ही समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षिका नीलम तिवारी ने कहा कि पूर्व काल से जो कुरीतियां महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त रहीं। उनमें अब धीरे-धीरे कमी आ रही है। इसके लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना होगा। यदि महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहेंगी, तो उन्हें किसी भी तरह की कठिनाई और बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा कि गांव के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह गांव की सड़कों व गलियों को हमेशा साफ-सुथरा रखे। साथ ही ग्राम पंचायत की ओर से बनवाए गए शौचालय का ही प्रयोग उन्हें करना चाहिए। इससे गांव व आस-पास का वातावरण शुद्ध रहेगा। रैली के दौरान लिंग भेद, बाल विवाह, बालिका शिक्षा, परिवार नियोजन, घरेलू हिंसा आदि के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह, रश्मि कुमारी, सुमन कुमारी, रीमा कुमारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed