फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   If the problems are not resolved then SP workers will protest

Chandauli News: समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे सपा कार्यकर्ता

Tue, 19 Aug 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
If the problems are not resolved then SP workers will protest
सकलडीहा तहसील पर एसडीएम को पत्रक सौंपते सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व पूर्व विधायक मनोज सि
सकलडीहा। विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। अंत में एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी को मांगों के समर्थन में पत्रक सौंप समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही समाधान नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सकलडीहा विधानसभा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कस्बा स्थित सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर डाॅ .आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और व्यापारियों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था हाईवे निर्माण में नाला और पुलिया निर्माण को लेकर भारी कटौती कर रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी निर्माण कार्य को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। वही सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू व सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने बाढ़ से नुकसान हुए किसानों का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही सड़क चौड़ीकरण और निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा दिलाने व किसानों का शेाषण बंद करने की मांग भी की। इसके अलावा बलुआ सहित सभी पंप कैनालों की मरम्मत और पूरी क्षमता से चलाया जाने, अस्पतालों में आवश्यक दवा उपलब्ध कराने और बिजली की मनमानी कटौती पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हेा रहे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की जांच कराने और गांवों में खोदे गए गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग दोहराई। इस मौके पर सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल, राजकुमार जायसवाल, अफशाक अहमद, अनिल सिंह यादव, अनिल चौहान, लक्ष्मण पासवान, शशीकांत भारती, सुरेंद्र मौर्य, वीरेंद्र सिंह, डाॅ. हरेंद्र कुशवाहा, प्रभात यादव,सिंटू, गुलाब गोड, चाखन यादव, सुरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed