फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ideals of Shastri should be adopted

शास्त्री जी के आदर्शों को अपनाएं

Tue, 12 Jan 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 12 Jan 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
ideals of Shastri should be adopted
जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले व शांति के प्रतीक पूर्व 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर सोमवार को जनपद में  विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने मनाया।

उनके चित्र पर माल्यार्पण कर  श्रदांजलि दिया व उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर सेमिनार व गोष्ठी आयोजित  कर प्रकाश डाला।  शहर  कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि  पर जीटी रोड स्थित शास्त्री पार्क में उनकी प्रतिमा पद माल्यार्पण कर  उन्हें श्रदजंलि अर्पित किया। 

इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का  आयोजन किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।  गोष्ठी को संबोधित करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार सतपाल सिंह ने  कहा कि शास्त्री जी सादगी व इमानदारी के मिशाल व विशाल व्यक्तित्व थे। वे  हमेशा अपने जीवन में आदर्श स्थापित किये।

उनके द्वारा स्थापित राजनीति के  आदर्श मानक पर आज के राजनेताओं को उतरना चुनौती है। पूर्व सभासद व कांगेस  नेता बृजेश गुप्ता ने कहा कि शास्त्री जी किसानों व देश के रक्षक सेना के  जवानों के मर्म को समझते थे। उन्होंने देश को प्रेरणा देते हुये जय जवान  जय किसान का नारा बुलंद किया।

कहा कि शास्त्री जी ने देश के राजनीति को एक  नई दिशा दी थी। इस दौरान शमीम अनवर, तौसिफ,  राकेश सिंह, संजय, रामभोग सिंह, मेवालाल सेठ, मृत्युंजय शर्मा, शिवपूजन  प्रसाद,नंदगोपाल, आदि उपस्थित रहे। संचालन शाहिद तौसीफ ने किया।उधर कायस्थ  महासभा के प्रदेश सचिव एस श्रीवास्तव ने उनके जन्म स्थली को पर्यटक स्थल के  रूप में विकसित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed