{"_id":"65f9258d836654ca360fba6a","slug":"husband-kills-wife-by-attacking-with-brick-for-not-giving-money-in-chandauli-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: टोटो की किस्त के लिए पत्नी से मांग रहा था पैसे, मना किया तो ईंट से हमला कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: टोटो की किस्त के लिए पत्नी से मांग रहा था पैसे, मना किया तो ईंट से हमला कर उतारा मौत के घाट
Tue, 19 Mar 2024 11:11 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:11 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। इसकी वजह ये रही कि वह अपनी पत्नी से टोटो की किस्त जमा करने के लिए रुपये मांग रहा था, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के सीहर गांव में बीती रात पति ने टोटो की किस्त जमा करने के लिए पैसे न देने पर पत्नी की ईंट से हमलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने उसकी तलाश में टीम गठित कर दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
इलिया थाना क्षेत्र के सीहर गांव निवासी इजहार अली उर्फ मुन्ना (30) ने शराब के नशे में सोमवार की रात घर आया। टोटो की किस्त का पैसा न जमा करने की बात को लेकर अपनी पत्नी निशा (28) से रुपये मांगे। मना करने पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की शादी 2015 में हुई थी।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। लाइन आर्डर की कोई समस्या नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। तीन टीमें गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन