फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband killed his wife in Chandauli's Sakaldiha area

UP: बीडीसी ने फावड़े से पत्नी को काट डाला, पुलिस को सूचना देकर भागा; 2014 में छात्र नेता पर चलाई थी गोली

Tue, 19 Aug 2025 11:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Aug 2025 11:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बीडीसी सदस्य ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आसपास के लोग जब जुटे तो उसने वहीं से पुलिस को सूचना दी इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Husband killed his wife in Chandauli's Sakaldiha area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र के बथावर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मौजूदा बीडीसी सदस्य भगवानदास यादव ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के सिर पर फावड़े से वार कर उसकी जान ले ली और घटना के बाद खुद थाने में फोन कर पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।

विज्ञापन


आरोपी भगवानदास यादव का आपराधिक इतिहास रहा है और वह 2014 में एक छात्र नेता पर गोली चलाने के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा, वह अपराधियों की संगत में रहकर लूटपाट और अन्य घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है और आरोपी की तलाश में कई टीमें दबिश दे रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed