फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Husband and wife face to face from Sayedaraja Assembly Constituency chandauli

UP Chunav 2022: चंदौली की इस सीट से सपा प्रत्याशी और उनकी पत्नी आमने-सामने, दोनों एक साथ कर रहे प्रचार

Tue, 22 Feb 2022 01:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Feb 2022 01:07 PM IST
सार

सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू के नामांकन के साथ ही उनकी पत्नी नीलू सिंह ने भी निर्दलीय नामांकन किया था।

विज्ञापन
Husband and wife face to face from Sayedaraja Assembly Constituency chandauli
सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में वीआईपी सीट मानी जाने वाली चंदौली की सैयदराजा सीट पर इस बार एक और रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनाव में पति और पत्नी ही आमने-सामने होंगे। सबको पूरी उम्मीद थी कि सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू की पत्नी नीलू सिंह अपना पर्चा वापस लेंगी पर वह समय से पर्चा वापस नहीं ले सकीं। अब वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
विज्ञापन


हालांकि उनका कहना है कि वह पति के लिए ही प्रचार कर रही हैं। सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू के नामांकन के साथ ही उनकी पत्नी नीलू सिंह ने भी निर्दलीय नामांकन किया। उस समय सभी ने सोचा कि प्रत्याशी ने कोई कमी से पर्चा रद्द होने की आशंका के लिए ऐसा किया है, लेकिन नाम वापसी के आखिरी दिन शनिवार को भी नीलू सिंह ने पर्चा वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

दोनों एक साथ प्रचार करते भी देखे गए हैं। सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि नामांकन में कोई दिक्कत हुई तो घर का ही उम्मीदवार रहेगा इसलिए पत्नी नीलू से नामांकन कराया था। आज नाम वापसी में देरी हो गई। इसलिए पर्चा वापस नहीं हो सका।

वैसे जो हुआ वह अच्छा हुआ। एक ऐसे प्रत्याशी के खिलाफ हम चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें ज्यादा संसाधनों की जरूरत है। दो प्रत्याशी होने से एजेंट समेत अन्य संसाधन भी ज्यादा मिलेंगे। पत्नी और मैं साथ में ही प्रचार कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी नीलू सिंह ने कहा कि पर्चा वापसी में देरी हो गई। पति को पूरा समर्थन है, हम उनके लिए प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed