{"_id":"6097833f1f7ff02d0478adc6","slug":"hundreds-of-quintal-wheat-were-drenched-in-rain-at-purchasing-center-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: क्रय केंद्र में रखा किसानों का सैकड़ों कुंतल गेहूं बारिश की भेंट चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: क्रय केंद्र में रखा किसानों का सैकड़ों कुंतल गेहूं बारिश की भेंट चढ़ा
Sun, 09 May 2021 12:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 May 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
बारिश में भीगा गेहूं।
- फोटो : अमर उजाला।
चंदौली जिले में नवीन मंडी में किसानों से उपज खरीदने के लिए क्रय केंद्र बनाया गया है। लेकिन समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है। रविवार की सुबह अचानक हुई बारिश के चलते केंद्र पर रखा किसानों का सैकड़ों कुंतल गेंहू भी भीग गया।
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर उपज बेचने आए किसानों ने किसी प्रकार निजी व्यवस्था से तिरपाल के सहारे खुले आसमान में रखे गेंहू को ढकने का अथक प्रयास किया, लेकिन तेज बारिश के चलते उनका प्रयास बेकार हो गया। हालांकि बारिश के दौरान केंद्र पर कोई प्रभारी किसानों की मदद करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
मायूस किसान सरकार की व्यवस्था और अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आए। अफसरों के दरियादिली भी गजब है। मंडी के शेड में खाली बोरों का बंडल रखवाया है और खुले आसमान में किसानों की उपज। इससे किसानों में और भी नाराजगी है।
विज्ञापन