फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hundreds of quintal wheat were drenched in rain at purchasing center chandauli

लापरवाही: क्रय केंद्र में रखा किसानों का सैकड़ों कुंतल गेहूं बारिश की भेंट चढ़ा

Sun, 09 May 2021 12:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of quintal wheat were drenched in rain at purchasing center chandauli
बारिश में भीगा गेहूं। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले में नवीन मंडी में किसानों से उपज खरीदने के लिए क्रय केंद्र बनाया गया है। लेकिन समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद हो रही है। रविवार की सुबह अचानक हुई बारिश के चलते केंद्र पर रखा किसानों का सैकड़ों कुंतल गेंहू भी भीग गया।

विज्ञापन


क्रय केंद्र पर उपज बेचने आए किसानों ने किसी प्रकार निजी व्यवस्था से तिरपाल के सहारे खुले आसमान में रखे गेंहू को ढकने का अथक प्रयास किया, लेकिन तेज बारिश के चलते उनका प्रयास बेकार हो गया। हालांकि बारिश के दौरान केंद्र पर कोई प्रभारी किसानों की मदद करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


मायूस किसान सरकार की व्यवस्था और अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आए। अफसरों के दरियादिली भी गजब है। मंडी के शेड में खाली बोरों का बंडल रखवाया है और खुले आसमान में किसानों की उपज। इससे किसानों में और भी नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed