फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Hundred BJP workers sued

सौ भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

Sat, 28 Mar 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 28 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Hundred BJP workers sued
किसानाें की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मुख्य गेट को फांदकर डीएम दफ्तर में घुसे भाजपाइयों ने जिलाधिकारी का घेराव किया। इस दौरान डीएम से कार्यकर्ताओं की खूब बहस हुई। अंत में आठ सूत्री मांगपत्र सौंप कार्यकर्ता लौटे। दूसरी तरफ पुलिस ने सौ प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने नेतृत्व में मुख्यालय पहुंचे।

कचहरी से जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं की डीएम के सुरक्षाकर्मियों संग झड़प हुई। कार्यालय की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं को भीतर घुसने से रोक  दिया और मुख्य द्वार को बंद कर दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता गेट फांदकर भीतर घुसने लगे।

राणा प्रताप सिंह ने भीतर घुसकर गेट खोल दिया। इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ता डीएम के दफ्तर में घुस गए। राणा प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जिले के किसानों संग भेदभाव कर कर रही है।


खराब मौसम के चलते नुकसान हुई फसलों का मुआवजा किसानों को नहीं दिया जा रहा है। सर्वे में स्थानीय प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती गई है। समाजवादी, वृद्धा, विकलांग, विधवा आदि पेंशनों में भ्रष्टाचार व्याप्त है।


जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि बीआरजीएफ के जहत जारी धन की बंदरबांट की जा रही है। पंचायत चुनाव के परिसीमन में सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान फ्रेट कारीडोर के तहत अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे और नौकरी की भी मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, उदय प्रताप सिंह, दर्शना सिंह, शिवशंकर पटेल, अनिल तिवारी, आलोक सिंह, भगवती सिंह, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, अभिमन्यू सिंह आदि उपस्थित रहे।
इनसेट..................

बगैर आदेश निकाला जुलूस
चंदौली। भाजपाइयों द्वारा शुक्रवार को किए गए हंगामे पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। बगैर आदेश के नगर में जुलूस निकालने और डीएम दफ्तर में हंगामा करने पर राणा प्रताप सिंह, अनिल सिंह, सर्वेश कुशवाहा सहित पचास नामजद और पचास अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध सदर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिलाधिकारी एनके सिंह ने कहा कि भाजपाइयों ने जिस प्रकार से कार्यालय में हंगामा किया वह अशोभनीय है।
इनसेट............


तेवर में नजर आए भाजपा कार्यकर्ता
चंदौली। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ता अलग ही तेवर में नजर आए। भ्रष्टाचार रोकने और किसानों को मुआवजा देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी से उलझ  गए। कार्यकर्ताओं के इस रूप को देखकर जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी भी सहमे रहे। जिलाधिकारी के कड़े रुख का भी भाजपाइयों पर कोई असर नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed