{"_id":"63c7a744444a3538595c978c","slug":"hot-air-balloon-emergency-landing-in-chandauli-of-air-balloon-flying-from-varanasi-huge-crowd-gathered-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hot Air Balloon: वाराणसी से उड़े एयर बैलून चंदौली में उतरे, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hot Air Balloon: वाराणसी से उड़े एयर बैलून चंदौली में उतरे, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Wed, 18 Jan 2023 01:43 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 18 Jan 2023 01:43 PM IST
सार
वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक बैलून फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। पहले दिन उड़े चार हॉट एयर बैलून चंदौली में अलग-अलग स्थानों पर उतरे। वहीं बुुधवार को भी हरिशंकरपुर गांव में पांच हॉट एयर बैलून की लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
हॉट एयर बैलून
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में हॉट एयर बैलून फेस्टिवल की शुरुआत मंगलवार यानि 17 जनवरी को हो गई है। वाराणसी से उड़े पांच हॉट एयर बैलून बुधवार को मुगलसराय थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव पहुंचे। वहां उनकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। बैलून से उतरे यात्रियों को कार से वाराणसी भेजा गया। बैलून देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही। सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
बैलून के पायलटों के मुताबिक, दुनिया भर में हॉट एयर बैलून के उड़ान की शुरुआत के लिए जगह पहले से तय कर ली जाती है। उड़ान भरने के बाद ये बैलून हवा के रुख की दिशा में आगे बढ़ते हैं। बैलून को जमीन पर उतारने के लिए स्थान पहले से तय नहीं किए जा सकते हैं। हवा की दिशा बैलून उड़ाने वालों को आग की राह तय करने में मदद करती है। उसी अनुसार पायलट द्वारा बैलून को जमीन पर उतारने का फैसला लिया जाता है।
विज्ञापन
वाराणसी में 17 से 20 जनवरी तक बैलून फेस्टिवल आयोजित है। बुुधवार को दूसरे दिन दुलहीपुर और हरिशंकरपुर गांव में पांच हॉट एयर बैलून उतरे। जबकि पहले दिन भी हरिशंकरपुर गांव में बैलून उतरे थे। मुगलसराय थाना प्रभारी दीन दयाल पांडेय ने बताया कि पहले दिन तो बैलून उतरने की कोई सूचना नहीं मिली थी पर दूसरे दिन बैलून उतरने कुछ देर पहले ही लैंडिंग की सूचना मिली। मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। लोगों की भीड़ बैलून देखने लिए उत्सुकता से भरी रही।
विज्ञापन