फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Home contents burnt to ashes due to fire in hut

झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख

Wed, 31 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Home contents burnt to ashes due to fire in hut
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव में सोमवार की सुबहछह बजे के करीब बिजली के तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी गिरने से समीप की एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू किया लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा सबकुछ जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन

गांव निवासी शहाबुद्दीन अपने पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री के साथ झोपड़ी बनाकर रहते हैं। वे गांव में ही मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार की सुबह पत्नी के साथ किसी के खेत में सरसों काटने चले गए थे। बच्चे झोपड़ी के आसपास खेल रहे थे। तभी अचानक झोपड़ी के बगल से गुजर रहे 440 वोल्ट करेंट के तार में शॉर्ट सर्किट होने लगी। इस दौरान चिंगारी गिरने सेझोपड़ी में आग लग गई। जब तक बच्चे कुछ समझ पाते और शोर मचाते तब तक आग नेविकराल रूप धारण कर लिया। बच्चों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू किया। भ्ुक्तभागी के अनुसार झोपड़ी में रखे 30 हजार रुपये सहित 12 बोरा चावल, पांच बोरा गेहूं, एक बोरा आटा सहित हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान आग की भेट चढ़ गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भुक्तभोगी की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed