फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   holy dip in Gangaghat

गंगाघाट पर लगाई डुबकी

Wed, 14 Oct 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 14 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
 holy dip in Gangaghat
शारदीय नवरात्र पर्व के प्रथम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में बलुआ घाट पर पश्चिम वाहिनी गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन


 इसके पश्चात दान कर श्रद्धालुओं ने देवालयों ने दर्शन पूजन किया। मंगलवार की भोर से ही बलुआ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान का क्रम शुरू हो गया, जो दिन में दो बजे तक  चलता रहा।

 विभिन्न वाहनों से गंगा घाट पर सोमवार की रात से ही  श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम आरंभ हो गया था।

 इस दौरान बलुआ बाजार में काफी चहल-पहल दिखी। मदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।

क्षेत्र के चकिया बिहारी गांव स्थित मां बंगला देवी मंदिर, महडौंरी गांव स्थित कांवर मंदिर तथा रामगढ़ में बाबा कीनाराम मठ में देर शाम तक भक्तों का रेला लगा रहा।

लोंगों द्वारा फूल माला, नारियल, चुनरी आदि की खरीदारी की गई।

नवरात्र के उपलक्ष्य में क्षेत्र के कई देवी मदिरों में भजनकीर्तन व सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामपुर गांव स्थित मां राजेश्वरी दुर्गा मंदिर में अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो पूरे नवरात्र तक चलता रहेगा।


वहीं सप्तमी के दिन मंदिर की तरफ से सौ कुवांरी कन्याओं को भोजन कराने के साथ ही दान दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed