{"_id":"605f80558ebc3ec79d12de01","slug":"holika-dahan-will-be-held-today-at-1560-places-in-chandali-chandauli-news-vns5821889127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदाैली में 1560 स्थानों पर आज होगा होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदाैली में 1560 स्थानों पर आज होगा होलिका दहन
विज्ञापन
चिंदौली / पीडीडीयू नगर। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन रविवार की शाम जिले में 1560 स्थानों पर होगा। सजी होलिका पर होलिका और भक्त प्रह्लाद की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना भी शुरू हो गई है। शनिवार को युवा होलिका सजाने का काम युद्ध स्तर पर किया।
मान्यता है कि दैत्य राज हिरण्यकश्यप ने अपने राज्य में अपनी पूजा का ऐलान कर दिया। उसका पुत्र प्रह्लाद ने इसे मानने से इनकार कर दिया और भगवान विष्णु की पूजा में जुट गया। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को आग में न जलने का वरदान मिला हुआ था। भाई के कहने पर उसने प्रह्लाद को मारने की योजना बनाई। वह लकड़ियों के ढेर पर प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर बैठ गई। लकड़ियों में आग लगाई गई। आग से होलिका जल गई और प्रह्लाद बच गया। इसी खुशी में प्रति वर्ष होलिका दहन किया जाता है। नगर के कैलाशपुरी, नई सट्टी, धर्मशाला रोड, पीपी सेंटर, शाहकुटी, लाठ नंबर दो, काली महाल, चतुर्भुपुर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी, मानसनगर, चकिया त्रिमुहानी, सेंट्रल कॉलोनी सहित नगर के साथ पूरे जिले में 1560 स्थानों पर होलिका सजाई गई है। धर्मशाला के समीप, चकिया त्रिमुहानी, पीपी सेंटर के पास होलिका और भक्त प्रह्लाद की मूर्ति सजाई गई है। यहां पूजा अर्चना भी शुरू कर दी गई है। रविवार की शाम यहां होलिका का दहन किया जाएगा।
पीडीडीयू नगर। जिले में रविवार की रात 1560 स्थानों पर होलिका जलेंगी। शाम सात बजे से मध्य रात्रि तक होलिका दहन के मुहुर्त है। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। जनपद में 300 से अधिक संवेदनशील गांवों में विशेष नजर रहेगी। चौकीदारों के जरिए गांवों में निगरानी कराई जा रही है। डीएम संजीव कुमार और एसपी अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में होली का पर्व को देखते हैं विशेष नजर रखें।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होलिका दहन के साथ ही होली मिलन समारोहों की तैयारी भी तेज हो गई है। नगर में जगह जगह होली मिलन स्थलों को आकर्षक रंगीन कागजों से सजावट की गई है। यहां लाइट और साउंड बाक्स का इंतजाम किया गया है। नगर के नगर पालिका इंटर कॉलेज के समीप, कॉली महाल, न्यू महाल, चतुर्भुजपुर, अली नगर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर युवाओं ने बांस बल्ली गाड़ कर वहां रंगीन कागजों की सजावट की है। बांस बल्ली पर हाईवोल्ट लाइट लगाए गए हैं। यहीं साउंट बाक्स और लाउडस्पीकर का इंतजाम किया गया है। यहां 29 मार्च को भव्य होली मिलन किया जाएगा।