फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Historyheater arrested in police encounter, shot in the leg

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 09 Oct 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Historyheater arrested in police encounter, shot in the leg
चंदौली के चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी से जानकारी लेते एएसपी - फोटो : CHANDAULI
चकिया(चंदौली)। स्थानीय कोतवाली पुलिस, शहाबगंज पुलिस और स्वाट की सयुंक्त टीम ने गुरुवार को अंतरराज्यीय हिस्ट्रीशीटर मुकद्स उर्फ रफीक कोहल्की मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके ऊपर बिहार के दुर्गावती और चंदौली में करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज है। उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ।
विज्ञापन

वह चंदौली के वार्ड नंबर पांच नसीरपुर का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी आपरेशन अनिल कुमार तथा सीओ जगत राम कन्नौजिया ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ जगत राम कनौजिया के नेतृत्व में गुरुवार को स्थानीय कोतवाल रहमतुल्ला खान तथा शहाबगंज प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय स्वाट टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की चोरी की बोलोरो से हिस्ट्रीशीटर मुकद्स अपने दो साथियों के साथ चकिया की ओर आ रहा है। पुलिस सतर्कता के साथ चेकिंग कर रही थी तभी वह पुलिस को देखकर वाहन से भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए जलेबिया मोड़ के पास पहुंचे। इस दौरान बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। तभी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें उसके दो साथी वाहन से उतरकर मौके से भाग निकले। वहीं पुलिस के फायर से अपराधी मुकद्स के पैर में गोली लग गई। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से चोरी के बोलोरो चार गोवंश बरामद किया। साथ ही उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस तथा एक खोखा बरामद हुआ। इस संबंध में एडिशनल आपरेशन एसपी अनिल कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर मुकद्स चंदौली के वार्ड नंबर पांच नसीरपुर का निवासी है। चकिया कोतवाली अंतर्गत मुकद्दस पर एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। इस दौरान स्वाट टीम प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव, रहमतुल्लां खा, अवनीश कुमार राय, अभय सिंह, अमित कुमार सिंह, अमीरुद्दीन खान, आनंद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed