{"_id":"e4c277ae9321591f970f15c68b4bb569","slug":"hindu-new-year-floats-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई झांकियां
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू नव वर्ष के अवसर पर वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन शनिवार को पीठ परिषद आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी, मोदी सेना, हनुमान सेवा समिति के सदस्यों, सरस्वती ज्ञान मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा झांकी निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय कस्बा स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में विभिन्न समितियों के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। तत्पश्चात ढोल नगाड़े, घोड़ा, डीजे के साथ ‘ऊं’ शब्द से अलंकृत सैकड़ों झंडे लिए भारत माता की जय, गो हत्या बंद हो, भारत अखंड हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो आदि गगन भेदी नारे लगाते हुए उत्साहित मुद्रा में रामलीला चबूतरा, बस स्टैंड, उरहवा बाग एवं थाना चौराहा होते हुए झांकी पूरे कस्बे का भ्रमण किया।
झांकी में सबसे आकर्षक स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता की झांकी रही। इससे पूर्व आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी और मंदिर सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बा स्थित दुर्गा माता मंदिर, काली माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कमलाकांत मिश्र, बांके सेठ, गौतम चौरसिया, रमेश द्विवेदी, राजेश सिंह, हृदयनारायण तिवारी, गोविंद रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।