फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Health test and delivery of medicines in schools

विद्यालयों में स्वास्थ्य परीक्षण व दवा का होगा वितरण

Thu, 03 Aug 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली Updated Thu, 03 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इनके अंदर होने वाले संक्रमण को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग आगामी 10 अगस्त से प्रत्येक विद्यालयों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण् करेगी। इसके साथ ही इन लोगों को अल्बेन्डाजाल की गोली खिलाकर संक्रमण को दूर करने व इसके रोकथाम का उपाय किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को मुख्य चिकित्साअधिकारी पी के मिश्रा के अध्यक्षता में समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य चिकित्साअधिकारी पी के मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा कृमि संक्रमण के लिए एक तिथि का निर्धारण की है। जिसके तहत एक से 19 वर्ष के बच्चों को इस संक्रमण से मुक्त किये जाने का दिशा निर्देश है। पूरे जिले में इस कार्यक्रम के तहत कैंप लगाकर इस योजना का लाभ पहुंचाना है। जिससे बच्चों में होने वाले संक्रमण बीमारी से निजात मिल सके। उन्होंने बताया कि अल्बेंडाजाल एक ऐसी दवा है जो कृमि संक्रमण के लिए पूरी तरह से कारगर है।
विज्ञापन
इसकी उपयोगिता के विषय में जानकारी देतेे हुए कहा कि एक से दो वर्ष के बीच के बच्चे को आधी गोली का चूरा बनाकर पानी के साथ दिया जाना चाहिए। वहीं दो से 19 वर्ष के बच्चों को केवल एक गोली खाने से इस रोग से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही अन्य चिकित्सकों ने बताया कि अल्बेडाजाल का प्रयोग वर्ष में एक बार जरुर बच्चों को देना चाहिए। इससे प्रयोग से एनिमिया व कुपोषण जैसे बिमारी से यह बचाव करता है। जनपद के सभी बच्चे इस दवा का उपयोग कर सके। इसके लिए कई केंद्र बनाये गये है। जिसमें एक से 1दो छह वर्ष के बच्चे को आंगनवाडी केंद्र पर व इससे अधिक के बच्चों को हर परिषदीय व नीजी विद्यालय में कैंप लगाकर दवा का वितरण किया जाएगा। इस दौरान डॉ. एसबी सिंह, डॉ. पीके चतुर्वेदी, रोली श्रीवास्तव, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed