फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Health fair in all blocks from April 18 to 22

सभी ब्लाकों मे स्वास्थ्य मेला 18 से 22 अप्रैल तक

Tue, 12 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Health fair in all blocks from April 18 to 22
चंदौली। जिले क सभी ब्लाकों में 18 से 22 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सकों की टीम लोगों को उचित चिकित्सकीय परामर्श देगी। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम संजीव सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य मेला की तैयारी मुकम्मल रखने के निर्देश दिए। चेताया कि लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम संजीव सिंह ने कहा कि सभी विभाग ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेला की तैयारी में अभी से जुट जाएं। इसके लिए सटीक रूपरेखा तैयार कर ली जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थलों पर टेंट, छाया, पंखा, बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। अस्पताल की साफ-सफाई करा लें। वहीं अन्य तरह के जरूरी इंतजाम कर लिए जाएं। बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से स्टाल लगाकर लोगों को खाद्य पदार्थ में शुद्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी। युवा कल्याण विभाग फिट इंडिया मूवमेंट व खेल गतिविधियों को संचालित करेगा। आयुष विभाग स्टाल लगाकर लोगों को आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, योग, औषधीय पौधे आदि के बारे में जानकारी देगा। तमाम रोगों के घरेलू उपचार बताए जाएंगे। शिक्षा विभाग माइक्रोप्लान के अनुसार छात्रों को मेला के आयोजन व यहां मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी देगा। ताकि बच्चे अभिभावकों को जागरूक कर सकें। महिला व बाल विकास विभाग स्टाल लगाकर पोषण अभियान, टेक होम राशन, कुपोषण के संबंध में जानकारी दी जाएगी। विभाग की ओर से गोदभराई जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। पंचायती राज व नगरीय निकायों की ओर से स्टाल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देगा। दिव्यांग कल्याण विभाग दिव्यांगता की जांच व प्रमाण पत्र वितरण के लिए स्टाल लगाया जाएगा। पात्रों को आवश्यक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाए जाएंगे। मातृ शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, संचारी एवं गैर संचारी रोग संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएंगी। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को गंभीरता के साथ काम करने के निर्देश दिए। चेताया कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ डा. वाईके राय, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed