{"_id":"621922b87c3dc5672159acf9","slug":"health-and-wellness-center-in-name-only-facilities-missing-chandauli-news-vns6403915171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की नहीं बदली तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की नहीं बदली तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिले में लोगों की सेहत सुधारने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन सेंटरों पर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर तैनात किए गए हैं। यहां पर शुगर, ब्लड प्रेशर, स्तन कैंसर सहित अन्य गैर संचारी रोगों की जांच और परामर्श की सुविधा मिलनी है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अधिकतर केंद्रों पर न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही पानी का इंतजाम। कई सेंटर तो ऐसे हैं जो कभी कभी खुलते हैं।
नियमित स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए कुल 165 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले गए हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हीमोग्लोबिन, यूरिन से गर्भ की जांच, ब्लड ग्लूकोज, टीएलसी, डीएलसी, पेरिफेरल स्मेयर, ब्लड ग्रुपिंग, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार की जांच, रैपिड सिफलिस, टायफायड टेस्ट, हेपेटाइटिस के जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसका हर मरीज लाभ उठा सकते हैं लेकिन सेंटरों की स्थिति बदहाल होने की वजह से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदहां में दो साल पहले हेल्थ वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। लोकार्पण होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। यहां चिकित्सकों के साथ ही विभिन्न उपकरण नहीं हैं। गांव की रूखशाना, हीना कौशर, जैबुन निशा और रमेश आदि ने बताया कि इलाज के नाम पर ही दवा देते हैं। इसी तरह लौवारी खुर्द, मगरही, गहिला और देवरी कला के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लौवारी कला के प्रधान यशवंत सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सेंटरों पर सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकास खंड में बने 15 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में से अब तक गिने चुने सेंटरों पर ही बिजली की व्यवस्था हो पायी है।क्षेत्र में 35 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया जाना था। दस गांवों में अभी भवन बन रहे हैं तो वहीं दस गांवों में जगह के अभाव में निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हो सका।क्षेत्र के हैमरुई, भतीजा और नौबतपुर सहित आधा दर्जन गांवों में ही बिजली की व्यवस्था हो पाई। रामपुर, असना, अरंगी, लक्ष्मनपुर, रेवसा आदि सेंटरों पर बिजली की व्यवस्था नहीं हो पायी है।