{"_id":"6a9570a03815c145ef06ef7f0e76ebea","slug":"headquarters-in-the-grip-of-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम की चपेट में रहा मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम की चपेट में रहा मुख्यालय
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सकलडीहा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के क्षतिग्रस्त होने के कारण जनपद
विज्ञापन
मुख्यालय बुधवार को पूरे दिन जाम की चपेट में रहा। क्रासिंग खराब होने से
मुख्यालय स्थित सर्विस रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
ऐसे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह सेे चरमरा गई। स्थिति यह रही कि तमाम वाहन चालक बिछियां के रास्ते आगे की यात्रा तय की। सबसे अधिक फजीहत क्षेत्रीय लोगों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ी। देर शाम गए मुगलसराय से आए कर्मचारियों ने टूटे हुए क्रासिंग को दुरुस्त किया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर ट्रेन आने की सूचना पर फाटक बंद हो रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार एक ट्रक क्रासिंग को पार करने के चक्कर में टक्कर मार दिया।
ट्रक के जोरदार टक्कर से रेलवे फाटक पूरी तरह से टूट गया। ऐसे में कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन को सूचना दी और क्रासिंग को बंद कर दिया। अचानक गाड़ियों के दोनों ओर से आने के कारण सर्विस रोड पर जाम लग गया, जो कचहरी तक पहुंच गया।
ऐसे में दूसरी ओर स्थित सर्विस रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। धीरे-धीरे जाम और भीषण हो गया। इसके चलते नगर के बाशिंदों समेत दूरदराज के यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि शाम तक सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।