{"_id":"4f05da9a2806512acca792cee7a9813f","slug":"he-began-polishing-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकाने लगे सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकाने लगे सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 17 Dec 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के जल्द आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।
ेलोक निर्माण विभाग इनदिनों पिछले काफी दिनों से खस्ताहाल सकलडीहा-अमड़ा मार्ग को चमकाने में लगा हुआ है। विभाग की इस सक्रियता को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू के गांव माधोपुर पहुंचने वाले हैं। इसके मद्देनजर पहले से ही पीडब्लूडी विभाग क्षेत्र की सड़कों में चमकाने में लग गया है।
विभाग के कर्मचारी व अधिकारी दिन रात एक कर सकलडीहा-अमड़ा मार्ग, कमालपुर बाया एवती जनौली मार्ग की मरम्मत में लग गए हैं। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव के जिले की सड़कों को चमकाने के आश्वासन के बाद भी क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अब जिले का प्रशासनिक अमला सड़कों की मरम्मत में लगा हुआ है। पीडब्लूडी विभाग दिन-रात एक कर सड़कों की मरम्मत करा रहा है।
इनदिनों सकलडीहा-अमड़ा व कमालपुर बाया एवती से जनौली मार्ग पर रात दिन मशीनें चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग जल्दी से जल्दी सड़कों की मरम्म करने में लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री पहले ही आ गए होते तो क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प हो जाता। खस्ताहाल सड़कों के चलते कई लोग जख्मी हो चुके हैं। वहीं सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है।