फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Har- Har Mahadev raised in the Temple

हर-हर महादेव से गूंज उठे देवालय

Tue, 11 Aug 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 11 Aug 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Har- Har Mahadev  raised in the Temple
सावन माह के दूसरे सोमवार को भोलेनाथ को रिझाने के लिए जिले भर के देवालयों
विज्ञापन
में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन आदि से बाबा का पूजन किया।

सुबह से देर रात तक मंदिरों में हर हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। सावन के चलते शिव मंदिरों को फूल पत्तियों और विद्युत झालरों से भी सजाया गया था।

 शाम के वक्त भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। विभिन्न मंदिरों में भक्त कांवर में जल लेकर पहुंचे और जलाभिषेक किया। शिव मंदिरों पर रुद्राभिषेक का भी सिलसिला भी दिन भर चलता रहा।


सावन के दूसरे सोमवार को भी शिवालयों में बाबा का दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ी।  सुबह होते ही लोग नजदीकी शिवालयों में पहुंचे और जलाभिषेक किया। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। व्रती महिलाओं ने भगवान शिव का शोडषोपचार विधि से पूजा अर्चना की।

अत्यधिक   भीड़  होने की वजह से कई मंदिरों पर कतारें लगी। शाम के वक्त बाबा नागेश्वर   का विशेष शृंगार किया गया और भजन कीर्तन में लोग जुटे।


नगर के   कैलाशपुरी, रविनगर, नई बस्ती, कालीमहाल, चतुभुर्जपुर, रेलवे के मानसनगर,   डीजल कालोनी, गया कालोनी, आरपीएफ कालोनी, लोको कालोनी, यूरोपियन कालोनी,   प्लांट डिपो में स्थित देवालयों में सुबह से ही हर हर महादेव की गूंज होती रही।

 धानापुर क्षेत्र के  महराई स्थित आनन्देश्वर महादेव मन्दिर एवं अमादपुर  स्थिम झारखण्डेश्वर  महादेव मन्दिर में पहले सोमवार को श्रद्धालुओं  का भीड़ देखी  गई।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु नरौली स्थित  गंगाघाट से गंगाजल लेकर  क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों एवं मन्दिरों पर  लोगों ने जलाभिषेक किया।  मन्दिरों के आसपास मेले जैसा नजारा देखा गया।

इलिया  इलाके के भीटिया ,कलानी व खरौझा स्थित मंदिरों पर  श्रद्धालुओं  ने जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजन किया। प्राचीन  भीटिया  शिवालय पर यूपी  के अलावा बिहार से आये सैकड़ों कांवरियों  ने  जलाभिषेक किया। मंदिर  के आस-पास दूकानें सजी रही।

 सुरक्षा व्यवस्था के  मद्देनजर  एसओ अनुराग  कुमार मयफोर्स मुस्तैद रहे। नियामताबाद संवाददाता के  अनुसार क्षेत्र के  बिलारीडीह स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर पर भक्तों की  भीड़ उमड़ी। इसी तरह  बौरी, भरेछा, महेवा, सरने, पचोखर, रामपुर आदि गांवों  के शिव मंदिरों पर  सुबह से देर रात तक गूंजते रहे घंट और शंख तथा बोल बम  हर हर महादेव की  जयकार होती    रही।

कमालपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय  बाजारऔर बभनियांव  स्थित शिवालय पर दिन भर बोलबम की गूंज होती रही। इसी तरह  जिले के बबुरी,  सैयदराजा सहित अन्य इलाकों में भक्तों की भीड़ रही।  पड़ाव  संवाददाता के  अनुसार गाजे बाजे के साथ सावन के पहले सोमवार को  आधा दर्जन गांव के लोग गंगा घाट पर  पहुंच कर स्नान के  बाद घड़े  में  जल लेकर वेद व्यास मंदिर पर पहुंचे।

जलीलपुर  के प्राचीन  शिव मंदिर में भक्तों ने  दुग्धाभिषेक किया गया।  बहादुरपुुर,  मड़यिा, सेमरा, कटेसर, भोजपुर,  रतनवपुर, बखरा आदि गांवों में  शिवालयों  पर गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed